शेरों शुगर मिल के लिए किसानों का प्रदर्शन जारी: तरनतारन में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का पुतला फूंका; 22 जुलाई को टोल फ्री करेंगे – tarn-taran News

शेरों शुगर मिल के लिए किसानों का प्रदर्शन जारी:  तरनतारन में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का पुतला फूंका; 22 जुलाई को टोल फ्री करेंगे – tarn-taran News




तरनतारन में शेरों शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को धरने के 51वें दिन किसानों और मजदूर संगठनों ने एक बड़ा मार्च निकाला और खडूर साहिब हलके के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के आवास के बाहर उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। किसान नेताओं का आरोप है कि शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर कई बार विधायक को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन उन्होंने किसानों से मिलने के लिए समय नहीं दिया। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में किसान और मजदूर एकत्रित हुए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा को किसान नेताओं मनजीत सिंह बग्गू, हरजिंदर सिंह टांडा, नछत्तर सिंह पन्नू, गुरप्रीत सिंह गंडीविंड और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को यह याद रखना चाहिए कि वे जनता के सेवक हैं। प्रदर्शन में पहुंचे विधायक के निजी सहायक प्रदर्शन के दौरान विधायक के निजी सहायक कुलदीप सिंह फैलो किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने विधायक की ओर से किसान मोर्चा से मुलाकात न कर पाने के लिए माफी मांगी और आश्वासन दिया कि विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा जल्द ही किसानों के साथ बैठक कर शेरों शुगर मिल के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। रैली में अकाली दल की खडूर साहिब हलका इंचार्ज बीबी रमनदीप कौर और अकाली नेता अवतार सिंह बिल्ला भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। किसान नेताओं ने घोषणा की कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे और भाजपा अध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *