शरद पवार बोले- एनसीपी के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे: एक दिन पहले बेटी सुप्रिया अमित शाह से मिली थी
एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर मंगलवार को शरद पवार ने कहा कि साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। एनसीपी शरद पवार पार्टी के सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की थी। ये मुलाकात सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन को लेकर किया गया था। सुप्रिया सुले अमित शाह को निमंत्रण देने पहुंची थी। इस मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गईं कि शरद पवार गुट भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकता है। एनसीपी मंत्री बोले- अभी कुछ नहीं कहा जा सकता एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं जानता। फिलहाल सिर्फ अफवाहें और अटकलें हैं। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
Source link

