मंदसौर की बस कश्मीर में 50-फीट गहरी खाई में गिरी: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे 40 श्रद्धालु; डिप्टी सीएम ने अफसरों से ली जानकारी – Mandsaur News

मंदसौर की बस कश्मीर में 50-फीट गहरी खाई में गिरी:  अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे 40 श्रद्धालु; डिप्टी सीएम ने अफसरों से ली जानकारी – Mandsaur News




जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो अमरनाथ जा रहे थे। सभी को चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे की जानकारी लेकर अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे से अवगत कराया। देवड़ा ने बताया कि दुर्घटना में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री घायल हुए हैं। मंदसौर की कंपनी ने किराए पर ली थी बस दुर्घटनाग्रस्त बस अजमेर की एक ट्रेवल कंपनी की थी। इसे मंदसौर की मां भगवती यात्रा कंपनी के एजेंट ने अमरनाथ यात्रा के लिए किराए पर लिया था। कंपनी की कुल चार बसें जम्मू-कश्मीर गई थीं, जिनमें से एक हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर के अस्पतालों में चल रहा घायलों का इलाज सभी घायलों को श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल यात्रियों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों के संपर्क में उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि वे लगातार जम्मू-कश्मीर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि घायलों को बेहतर इलाज और आवश्यक सहायता मिल सके। मंदसौर प्रशासन भी बनाए हुए है नजर मंदसौर जिला प्रशासन भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है। अधिकारियों द्वारा यात्रियों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है और मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *