मोगा में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम: रॉन्ग साइड से आई फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, नौकरी के बाद घर लौट रहे थे – Moga News

मोगा में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम:  रॉन्ग साइड से आई फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, नौकरी के बाद घर लौट रहे थे – Moga News




मोगा पुलिस ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में अज्ञात फॉर्च्यूनर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह, पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी पत्ती मोहरी गांव मीनियां ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुखमंदर सिंह पिछले करीब 15 वर्षों से बधनी कलां स्थित एक सैनिटरी की दुकान पर काम करते थे। 23 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह रोजाना की तरह काम खत्म कर अपनी बजाज CT-100 मोटरसाइकिल (नंबर PB-66-4266) पर सवार होकर घर लौट रहे थे। फॉर्च्यूनर कार गलत दिशा में आ गई जब सुखमंदर सिंह गांव लोपो के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही सफेद रंग की एक फॉर्च्यूनर कार गलत दिशा में आ गई और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुखमंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय स्तर पर इलाज दिलाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाद में डीएमसी अस्पताल, लुधियाना में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फॉर्च्यूनर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज थाना बधनी कलां पुलिस ने हरप्रीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात फॉर्च्यूनर ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की पहचान में जुटी है। मामले की आगे की जांच एएसआई कमलजीत सिंह कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *