वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप और आपातकाल घोषित: अमित शाह ने नेशनल एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया ; 26 जून के करेंट अफेयर्स

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप और आपातकाल घोषित:  अमित शाह ने नेशनल एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया ; 26 जून के करेंट अफेयर्स


  • Hindi News
  • Career
  • Amit Shah Launches Anti Narcotics Roadmap | Venezuela Earthquake & Emergency 2026

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PRAGATI के 52वें संस्करण की अध्यक्षता की

  • PRAGATI का अर्थ है ‘प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन’
  • PRAGATI एक ICT-आधारित मंच है जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी।
  • PRAGATI के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे तौर पर बड़ी परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं और जन शिकायतों की निगरानी करते हैं।
  • इस बैठक में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
  • इस बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • ये परियोजनाएं सड़क, बिजली, औद्योगिक कॉरिडोर और मेट्रो रेल क्षेत्रों से संबंधित थीं।
  • बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान (TB Mukt Bharat Abhiyan) की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
  • प्रधानमंत्री ने टीबी को खत्म करने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के उपयोग पर जोर दिया।
  • साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा हुई।
  • प्रधानमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र बनाने का निर्देश दिया।
  • यह मंच केंद्र और राज्य सरकारों की परियोजनाओं की निगरानी के लिए सूचना और संचार तकनीक (ICT) पर आधारित है।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं को समय पर पूरा करना और सुशासन सुनिश्चित करना है।
  • साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की गई।
  • प्रधानमंत्री ने तेज कार्रवाई, बेहतर समन्वय और e-Zero FIR व्यवस्था लागू करने पर बल दिया।
  • उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में समय पर कार्रवाई से वित्तीय नुकसान रोका जा सकता है और जनता का विश्वास बना रहता है।

इस बैठक में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

इस बैठक में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप और आपातकाल घोषित

  • दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.34 बजे 7.2 और 6.35 बजे 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए।
  • सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में काराकास, ला गुआइरा, मिरांडा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कोन राज्य शामिल हैं।
  • वेनेजुएला में यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है।
  • दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए।
  • कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया।
  • इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था।
  • कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
  • इस भूकंप से अब तक 32 मौतें हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
  • भूकंप के बाद राजधानी कराकस के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
  • कराकस और पड़ोसी मिरांडा राज्य में मेट्रो और ट्रेन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
  • मुख्य हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा और उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
  • विशेषज्ञों ने कई आफ्टरशॉक्स (झटकों) की चेतावनी दी और लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने को कहा है।

3. भारत में 24 जून को 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया

  • यह दिवस पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के 24 जून 1967 को लागू होने की याद में हर साल मनाया जाता है।
  • इस वर्ष का विषय ‘पासपोर्ट टू ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी, एंड ट्रांसफॉर्मेशन’ था।
  • इस अवसर पर सरकार ने ई-पासपोर्ट तकनीक को जल्द लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
  • यह दिवस पासपोर्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देता है।
  • विदेश मंत्रालय का विजन “सुरक्षित पासपोर्ट, सुगम सेवा, सशक्त नागरिक” है।
  • इसके तहत नागरिकों के लिए सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने पर जोर दिया गया है।
  • विदेश मंत्रालय ने ‘पासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप’ के माध्यम से भी सेवाओं का विस्तार किया है।

नेशनल (NATIONAL)

4. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एंटी-नारकोटिक्स रोडमैप लॉन्च किया

  • उन्होंने नई दिल्ली में NCORD (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर) की शीर्ष बैठक की अध्यक्षता की।
  • इस अभियान के तहत 2 लाख किलोग्राम जब्त दवाओं (Drugs) को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसका उद्देश्य नशा तस्करी और ड्रग्स के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण व नशामुक्त भारत है।
  • सरकार का लक्ष्य “नशामुक्त भारत 2047” है, जिसके लिए यह रोडमैप एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • अमित शाह ने ‘ड्रग-मुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराया।
  • बैठक में राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने और खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया।
  • ड्रग तस्करी रोकने के लिए नई तकनीकों और निगरानी प्रणालियों का उपयोग किया जाएगा।
  • स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।
  • यह रोडमैप अगले 5 वर्षों के लिए नशीली दवाओं के खिलाफ रणनीति को परिभाषित करता है।
  • सरकार ड्रग्स से होने वाली अवैध कमाई पर लगाम लगाने के लिए वित्तीय जांच को भी तेज करेगी।
  • NCORD बैठक में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

5. 16वीं ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक संपन्न

  • इसकी अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की।
  • इसमें प्रमुख प्रतिभागी चीन से वांग यी, रूस से सेर्जेई शोईयू और ईरान सहित अन्य BRICS सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों ने भाग लिया।
  • रूस की अध्यक्षता में 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
  • 16वीं BRICS NSA बैठक 22–23 जून 2026 को New Delhi में आयोजित की गई।
  • बैठक का मुख्य “आज की दुनिया के सामने गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां था।
  • बैठक का मुख्य फोकस आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और वैश्विक खतरों पर था।
  • भारत ने सीमा पार आतंकवाद और साइबर अपराधों के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
  • सदस्य देशों ने एआई (AI) के सुरक्षित उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए एक साझा ढांचा बनाने पर चर्चा की।
  • वैश्विक संघर्षों के बीच ब्रिक्स देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
  • बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ नए सदस्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
  • भारत ने आतंकवाद के टेरर फायनेंसिग को रोकने के लिए कड़े अंतरराष्ट्रीय कानूनों की वकालत की।
  • साइबर खतरों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र बनाने का प्रस्ताव दिया गया।
  • रूस ने वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में ब्रिक्स की बढ़ती भूमिका की सराहना की।
  • बैठक के नतीजे आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा तैयार करने में मदद करेंगे।

6. फीफा ने नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) को निलंबित किया

  • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
  • इस निलंबन के कारण नेपाल की राष्ट्रीय टीमें किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी।
  • यह निलंबन एएनएफए के शासन में बाहरी हस्तक्षेप के कारण लगाया गया है।
  • फीफा के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय फुटबॉल संघों को किसी भी राजनीतिक या बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए।
  • यह निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक एएनएफए अपनी स्वायत्तता और फीफा के नियमों का पालन तय नहीं करता है।
  • नेपाल में फुटबॉल गतिविधियों के लिए मिलने वाली फीफा की वित्तीय सहायता भी रोक दी गई है।
  • एएनएफए ने कहा है कि वह फीफा की चिंताओं को दूर करने के लिए जल्द कदम उठाएगा।
  • इससे पहले भी कई देशों के संघों को इसी तरह के कारणों से निलंबित किया जा चुका है।
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्र में नेपाल एक उभरती हुई फुटबॉल टीम मानी जाती थी।

आज का इतिहास (26 जून)

  • 1974 में सुपरमार्केट में सामानों को स्कैन करने के लिए पहली बार बारकोड का इस्तेमाल (व्यावसायिक रूप से) शुरू हुआ।
  • 1991 में पी. वी. नरसिम्हा राव ने भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2000 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टेस्ट खेलने वाले देशों का दर्जा दिया।
  • 1838 में महान भारतीय उपन्यासकार और कवि बंकिम चंद्र चटर्जी का जन्म हुआ। उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ लिखा।
  • 1987 से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ हर साल दुनिया भर में 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है।

करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें

समुद्र के तल पर चलने वाली शार्क की प्रजाति मिली:पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया; 25 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *