लुधियाना में मोटर चोरी करता पकड़ा लोगों ने चोर: पहले भी कई बार कर चुका चोरी, पेड़ से बांधकर की पिटाई; मांगी माफी, साथी फरार – Ludhiana News

लुधियाना में मोटर चोरी करता पकड़ा लोगों ने चोर:  पहले भी कई बार कर चुका चोरी, पेड़ से बांधकर की पिटाई; मांगी माफी, साथी फरार – Ludhiana News




लुधियाना के दुगरी स्थित 200 फुट रोड पर एक पौधों की नर्सरी में चोरी की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि उक्त नर्सरी में पहले भी कई बार मोटर चोरी हो चुकी है। गुस्साएं लोगों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। कई लोगों ने चोर की वीडियो भी बनाई। जानकारी के अनुसार दुगरी की 200 फुट रोड स्थित एक नर्सरी में दो युवक चोरी की नीयत से पहुंचे। दोनों मोटर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नर्सरी में मौजूद एक महिला ने शोर मचाया और लोगों की मदद से एक युवक को काबू कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। प्लास और पाइप हुआ बरामद पकड़े गए युवक के पास से एक प्लास और पाइप भी बरामद हुई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इसी नर्सरी में पहले भी चार बार मोटर चोरी हो चुकी है और इलाके में कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी ऐसे ही युवकों का हाथ होने का संदेह है। नशे का मिला इंजेक्शन घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने युवक को एक पेड़ से बांध दिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से नशे का एक इंजेक्शन भी मिलने का दावा किया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का कहना था कि पुलिस पहले भी चोरी के आरोपियों को पकड़कर ले जाती है, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया जाता है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद रहते हैं। युवक ने मांगी लोगों से माफी पकड़े गए युवक ने लोगों के सामने माफी मांगते हुए कहा कि वह पास के इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि पहले वह नशा करता था, लेकिन अब उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। युवक ने यह भी कहा कि उसका साथी उसे अपने साथ लेकर आया था। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *