खन्ना में दो बोलेरो पिकअप की आपस में टक्कर: हादसे में यूपी के निवासी की मौत, 5 लोग हादसे में घायल – Khanna News

खन्ना में दो बोलेरो पिकअप की आपस में टक्कर:  हादसे में यूपी के निवासी की मौत, 5 लोग हादसे में घायल – Khanna News




खन्ना नेशनल हाईवे पर बीजा के पास रॉयल टच के नजदीक आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा दो बोलेरो पिकअप वाहनों की टक्कर से हुआ। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक बोलेरो पिकअप का टायर फटने के कारण वह सड़क के बीच में खड़ी हो गई थी। उस समय तीन लोग वाहन का टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बोलेरो पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गोरखपुर निवासी की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति इशरार (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए पांच लोगों की पहचान मनीष (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), मोहम्मद इजहार (निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड), उमर (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), सोनू (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) और उजाकत (निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। SSF टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया और यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया। घटना की जानकारी खन्ना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *