अमृतसर में कथित डेरावाद को लेकर विवाद: निहंग जत्थेबंदियों और सत्कार कमेटी ने अकाल तख्त को सौंपा मांग-पत्र – Amritsar News
अमृतसर में निहंग सिंह जत्थेबंदियों और सत्कार कमेटी के सदस्यों ने कथित डेरावाद के एक मामले में न्याय की मांग की है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब को एक मांग-पत्र सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई है। पीड़ित चरणजीत सिंह गाजीपटोली गांव के किसान हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने पैतृक घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया हुआ था। यहां आसपास की संगत भी आती थी। उनके भतीजे लवप्रीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह उनके घर आया और धीरे-धीरे वहीं डेरा बनाकर रहने लगा। चरणजीत सिंह के अनुसार, लवप्रीत सिंह ने कथित तौर पर उनके घर पर कब्जा कर लिया और उनके पूरे परिवार को बेघर कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। चरणजीत सिंह बोले- जान का खतरा होने पर घर छोड़ा जान का खतरा महसूस होने पर चरणजीत सिंह को अपना घर छोड़कर किराए के मकान में रहना पड़ा। वह मधुमेह और हृदय रोग से भी पीड़ित हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से न्याय और अपना घर वापस दिलाने की अपील की है। सत्कार कमेटी के सदस्य रविंदर सिंह खालिस्तानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को पूरे सम्मान के साथ एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।खालिस्तानी ने आरोप लगाया कि संबंधित कथित डेरावाद गुरबाणी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा है और गुरु मर्यादा का उल्लंघन कर रहा है। सत्कार कमेटी ने स्पष्ट किया कि गुरु मर्यादा की रक्षा, बेअदबी के मामलों के खिलाफ संघर्ष और संगत को गुमराह करने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। भाई मनदीप सिंह अमृतसर ने कहा कि गुरु मर्यादा की रक्षा करना प्रत्येक सिख का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी गुरु मर्यादा का उल्लंघन होता है तो संगत और पंथक जत्थेबंदियां उसके खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से अपील की कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर उचित पंथक और धार्मिक कार्रवाई की जाए।
Source link

