लुधियाना में बुजुर्ग पर हमला, मोबाइल छीनकर बदमाश फरार,VIDEO: दातर से किए सिर-बाजू पर वार; गंभीर हालत में PGI रेफर – Ludhiana News

लुधियाना में बुजुर्ग पर हमला, मोबाइल छीनकर बदमाश फरार,VIDEO:  दातर से किए सिर-बाजू पर वार; गंभीर हालत में PGI रेफर – Ludhiana News




लुधियाना के जागीरपुर रोड पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग उपिंदर साहनी को लूटपाट के दौरान गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बदमाश ने गांव से घर लौट रहे उपिंदर साहनी को रोका और उनका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लुटेरे ने दातर से हमला किया। खून से लथपथ उपिंदर जमीन पर गिर गया। घायल को पहले इलाके के लिए पहले प्राइवेट अस्पताल लेकर गए लेकिन खून अधिक बह जाने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। गांव से लौट बेटी के पास जा रहा था उपिंदर उपिंदर साहनी की बेटी रेखा ने बताया कि उनके पिता गांव से घर लौट रहे थे। जागीरपुर रोड के पास एक अज्ञात युवक ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब उपिंदर साहनी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे सड़क पर गिर गए। उपिंदर मूलरुप से उत्तर प्रदेश गोरखपुर का रहने वाला है। लुधियाना में उपिंदर मजदूरी करता है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी की गतिविधियां कैद हो गई हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। थाना टिब्बा के ASI जसविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *