लुधियाना में किशोरी को सब्जी विक्रेता ने भगाया: परिवार का आरोप-शादी का झांसा देकर भगाया; पुलिस लगवा रही थाने में चक्कर – Ludhiana News
पंजाब के लुधियाना स्थित थाना डाबा के अंतर्गत आते गुरबचन कॉलोनी इलाके से एक 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डाबा थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दुकान जाने का कहकर निकली थी बेटी, फिर नहीं लौटी
शिकायतकर्ता अनीता देवी (काल्पनिक) निवासी, गली नंबर 3, गुरबचन कॉलोनी, नजदीक अनिल करियाना स्टोर, डाबा, लुधियाना) ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी रानी (काल्पनिक) बीते 22 जून 2026 को घर से यह कहकर निकली थी कि वह दुकान पर जा रही है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जांच में हुआ खुलासा: शादी का झांसा देकर भगा ले गया आरोपी
लड़की की तलाश के दौरान पीड़ित परिवार को पता चला कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके ही इलाके में किराए पर रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मां का आरोप है कि आरोपी मोनू कुमार ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे फुसलाकर कहीं दूर भगा ले गया है। आरोपी मोनू कुमार मूलरुप से केसरिया, पूर्वी चंपारण (बिहार) का रहने वाला है। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी 10वीं में पढ़ती थी। उसके 3 बच्चे है। रानी सबसे बड़ी है और बाकी दो बेटे छोटे है। जो युवक उसे अपने साथ लेकर गया सब्जी बेचने का काम करता है। वह पुलिस थाना में कई चक्कर लगा चुके है लेकिन पुलिस उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर चलता कर देती है। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
इस मामले में थाना डाबा की पुलिस ने शिकायतकर्ता मां के बयानों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मोनू कुमार के खिलाफ U/S 137(2) और 87 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link

