लुधियाना घर के बाहर युवक को घेरकर हथियारों से काटा: बचाने आए मां-बाप और भाई को भी पीटा,परिवार की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर मौत 6 पर मामला दर्ज – Ludhiana News
लुधियाना के गांव लोहारा के डाबा लोहारा रोड पर एक वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक करियाना दुकान चलाने वाले परिवार के कुंवारे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई है। हमला इतना खौफनाक था कि आरोपियों ने मृतक को घर के बाहर घेरकर हथियारों से लहूलुहान कर दिया। DMC अस्पताल में इलाज के दौरान इंदरजीत ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक परिवार की इलाके में ही करियाना की दुकान है और आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर पुरानी लड़ाई चली आ रही थी। मृतक इंदरजीत सिंह अभी शादीशुदा नहीं था और अपने परिवार का बड़ा सहारा था। शनिवार की रात को इसी पुरानी खुन्नस ने खूनी रूप लिया और आरोपियों ने दहशतगर्दाना तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। घर के बाहर खड़ा था इंदरजीत, अचानक हथियारों से लैस होकर आए बदमाश मृतक के 35 वर्षीय भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 जुलाई की रात को जब वह अपनी माता रंजीत कौर और पिता हरपाल सिंह के साथ घर के अंदर मौजूद था, तब उनका बड़ा भाई इंदरजीत सिंह उर्फ चन्नी घर के बाहर गली नंबर 2 में खड़ा था।
अचानक गली में शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर जब परिवार घर से बाहर भागा, इलाके के ही नामचीन बदमाश रवि कुमार उर्फ चिंचत, आकाश, शिवम पंडित, अभिषेक, गगनप्रीत सिंह उर्फ गग्गी चिड़ीमार और हरप्रीत सिंह उर्फ हनी अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ इंदरजीत को घेरकर खड़े थे और उनपर जान से मारने की नीयत से मारू हथियारों से हमला कर रहे थे। बचाने आए मां-बाप को भी पीटा, अस्पताल में टूटी सांसें भाई ने बताया कि जब उन्होंने और उनके माता-पिता ने आरोपियों के चंगुल से इंदरजीत को छुड़ाने की कोशिश की, तो बेरहम हमलावरों ने उनपर भी हमला कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की। बदमाश पूरे इलाके में जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ इंदरजीत को तुरंत लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के कुंवारे होने और घर का बड़ा बेटा होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Source link

