यूपी- सहारनपुर में बारिश से कब्रिस्तान से शव बाहर आए: उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड, 438 सड़कें बंद; सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब
- Hindi News
- National
- Uttarakhand Himachal Landslides | 438 Roads Closed; Rajasthan Gujarat Clouds Missing
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 2 हादसों में चार लड़के बह गए। सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से कब्रिस्तान की मिट्टी बह गई। कब्रों में दफन शव बहकर बाहर आ गए। नोएडा में बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने से आदमी की मौत हो गई।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल में पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। गंगोत्री हाईवे पर कई जगह चट्टानें और पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। हरिद्वार-ऋषिकेश में सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं।
वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोलन जिले में सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में मध्य भारत में मानसून ज्यादा एक्टिव है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर तक बादल हैं। दूसरी ओर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी हिस्सों में मानसूनी बादल गायब हैं।

मानसून ने पूरे देश को कवर किया
मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें…

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बह गए।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हुई। दूसरी लेन में पहुंची बड़ी चट्टान।

आईआईटी रुढ़की कैंपस में बारिश के बीच नाव बनाकर डांस करते स्टूडेंट्स।
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मानसून ने 36 दिन में पूरा देश कवर किया
मानसून आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार यह एक दिन देरी से पहुंचा। सामान्य तौर पर मानसून को पूरा देश कवर करने में 38 दिन लगते हैं। इस बार यह 36 दिन में पूरे देश में पहुंच गया। लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है।
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई-पुणे रूट पर 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द, लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त
मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 10 से 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सेंट्रल रेलवे ने भोर घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण यह फैसला लिया है। रद्द ट्रेनों में लंबी दूरी और इंटरसिटी सेवाएं भी शामिल हैं।
6 जुलाई को भारी बारिश के बाद करजत और लोणावला के बीच ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल के पास कई जगह लैंडस्लाइड हुई थी। इससे मुंबई-पुणे रूट के तीनों रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए।
एक ट्रैक पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया है। बाकी दो ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाके के कारण बहाली में समय लग रहा है।
रद्द ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, CSMT-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुबली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस, दादर-सतारा एक्सप्रेस, दादर-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस और कुछ स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द की गई हैं।
12:08 AM11 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन मौसम का हाल
12 जुलाई
बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट। इनमें 12 में ऑरेंज और 5 में यलो अलर्ट है।
केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।
13 जुलाई
पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
11:46 PM10 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान



