मोहाली में मोबाइल स्नैचर को चप्पलों से पीटा, VIDEO: चाकू दिखाकर फोन छीनने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को मौके पर दबोचा, 2 फरार – Kharar News
मोहाली के खरड़ में आज 3 स्नैचरों ने एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने घेराबंदी करके तीनों में से एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। जिस व्यक्ति का फोन छीनने की कोशिश की जा रही थी, उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह रास्ते से जा रहा था, तभी 3 लुटेरों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उस पर चाकू तान दिया और फोन छीनकर भागने लगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह हल्का जख्मी भी हो गया। लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। 2 भागे, 1 को घेरकर कूटा लोगों को अपनी तरफ आता देख दो नशेड़ी तो मौके से भागने में कामयाब हो गए, लेकिन लोगों ने तीसरे को भागने नहीं दिया। गुस्से में आए लोगों ने उसे सड़क पर ही दबोच लिया और चप्पलों से उसकी जमकर क्लास लगा दी। इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है।
Source link

