मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया: टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे

मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया:  टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के परिवार संग मुलाकात की तस्वीरें रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।

केंद्रीय सिविल एविशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। नायडू परिवार संग दिल्ली में सेवा तीर्थ भवन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने नायडू के दोनों बच्चों को दुलार किया। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रविवार को बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट की।

पीएम ने बेटे को गोद में उठाया फिर टेबल पर खड़ा कर दिया। इसके बाद नायडू की बेटी मोदी के पास पहुंची तो पीएम ने उससे एक कॉपी ली और उसमें कुछ लिखकर हाथ में थमा दी। इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत नायडू की मां ने मोदी को पौधा भी गिफ्ट किया।

पीएम की नायडू के परिवार संग 6 तस्वीरें…

पीएम ने सेवा तीर्थ में मिलने आए राम मोहन नायडू के बेटे को दुलार किया।

पीएम ने सेवा तीर्थ में मिलने आए राम मोहन नायडू के बेटे को दुलार किया।

पीएम ने टेबल पर फाइलों के बगल में नायडू के बेटे को बिठाया।

पीएम ने टेबल पर फाइलों के बगल में नायडू के बेटे को बिठाया।

राम मोहन की बेटी ने अपनी कॉपी में पीएम से ऑटोग्रॉफ भी लिया।

राम मोहन की बेटी ने अपनी कॉपी में पीएम से ऑटोग्रॉफ भी लिया।

पीएम ने राम मोहन की बेटी को कॉपी दी।

पीएम ने राम मोहन की बेटी को कॉपी दी।

राम मोहन नायडू की मां ने प्रधानमंत्री को एक पौधा गिफ्ट किया।

राम मोहन नायडू की मां ने प्रधानमंत्री को एक पौधा गिफ्ट किया।

पीएम मोदी के साथ राम मोहन की फैमिली फोटो।

पीएम मोदी के साथ राम मोहन की फैमिली फोटो।

राम मोहन नायडू TDP सांसद, मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री

राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से TDP सांसद हैं। इसके साथ ही TDP के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी हैं। नायडू पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं।

जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 36 साल थी। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।

15 दिन में आंध्र प्रदेश के तीन बड़े नेताओं से पीएम की मुलाकात

पिछले 15 दिनों में पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के तीन बड़े नेताओं से उनके परिवार संग मुलाकात की है। इससे पहले पीएम 10 मई को जब हैदराबाद के दौर पर थे। तब वे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण के घर गए थे और परिवार से मिले थे।

10 मई को पीएम ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के परिवार से मुलाकात की थी।

10 मई को पीएम ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के परिवार से मुलाकात की थी।

पीएम जनसेना पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के परिवार से भी मिले थे।

पीएम जनसेना पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के परिवार से भी मिले थे।

केंद्र में TDP और जनसेना के समर्थन से चल रही मोदी सरकार

पीएम मोदी अक्सर एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुखों से मुलाकात करते रहते हैं। केंद्र में भाजपा फिलहाल NDA के सहयोगी दलों के भरोसे सरकार चला रही है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 240 सीटें मिलीं थीं। जो बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम है। ऐसे में भाजपा को अन्य 13 पार्टियों से सपोर्ट लेना पड़ा। फिलहाल NDA का आंकड़ा 292 सीटों का है। यह बहुमत से 20 ज्यादा है।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा; राहुल बोले थे- एक साल में मोदी की विदाई तय

राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *