मोगा में नशा तस्कर पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार: कब्रिस्तान के पास से धरा गया तस्कर जोड़ा, हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद – Moga News

मोगा में नशा तस्कर पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार:  कब्रिस्तान के पास से धरा गया तस्कर जोड़ा, हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद – Moga News




नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में मुस्तैदी दिखाते हुए एक पति-पत्नी सहित तीन नशा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमों की एंट्री कर ली है। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल ने इस सफलता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थाना चड़िक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम इलाके में कानून-व्यवस्था व संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मल्लियांवाला कब्रिस्तान के पास एक गुप्त सूचना (Tip-off) मिली। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोगा निवासी मंगा सिंह और उसकी पत्नी रेखा को काबू कर लिया। जब पुलिस अधिकारियों द्वारा नियमों के तहत इस दंपत्ति की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 3,000 रुपये की ड्रग मनी (नशे की कमाई) बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। कोटकपूरा बाईपास के पास 105 नशीली गोलियों सहित दबोचा नशा तस्करों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार की देखरेख में फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह और ASI निर्मल सिंह की टीम द्वारा अमल में लाई गई। रेलवे पुल कोटकपूरा बाईपास के नजदीक गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जिसकी पहचान साधांवाली बस्ती निवासी भीम सिंह के रूप में हुई। अमली जमा पहनाने पर उसके पास से 105 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं, जिन्हें वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। कोर्ट में पेशी और आगे की जांच जारी मोगा पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान इनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहाँ से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने दोहराया कि जिले को नशामुक्त करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *