मोगा की छात्रा आकांक्षा पटेल ने बनाया रिकॉर्ड: 39.1 फीट लंबी मेहंदी डिजाइन से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज – Moga News
मोगा में स्थित आई.एस.एफ. कॉलेज ऑफ फार्मेसी की बी.फार्म फाइनल वर्ष की छात्रा आकांक्षा पटेल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। उन्हें कपड़े पर सबसे लंबी मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए यह उपलब्धि मिली है। आकांक्षा पटेल ने 39.1 फीट लंबी और 3 फीट चौड़ी कपड़े की पट्टी पर 13 घंटे 51 मिनट में मेहंदी से विभिन्न भारतीय नृत्य शैलियों की मुद्राएं बनाईं। इनमें घूमर, गरबा, कथकली जैसी शैलियां शामिल थीं। इस कार्य में कुल 46 मेहंदी कोन का उपयोग किया गया। डायरेक्टर बोले- अंकाक्षा का नाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया संस्था के डायरेक्टर डॉ. जी.डी. गुप्ता ने बताया कि आकांक्षा पटेल राष्ट्रीय स्तर पर कई मेहंदी प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस नई उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है, जिसके लिए उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजीनियर जनेश गर्ग, डॉ. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डॉ. जी.डी. गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डॉ. आर.के. नारंग और समूह फैकल्टी ने छात्रा आकांक्षा पटेल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मोगा के आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की छात्रा आंकाशा पटेल को सम्मानित करते हुए संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग।
Source link

