नूरमहल में टूटा स्ट्रीट लाइट पोल बना खतरा: व्यस्त मार्ग पर लटका खंभा; लोगों ने तुरंत हटाने की मांग की – Nakodar News

नूरमहल में टूटा स्ट्रीट लाइट पोल बना खतरा:  व्यस्त मार्ग पर लटका खंभा; लोगों ने तुरंत हटाने की मांग की – Nakodar News




नूरमहल शहर के लुधियाना-फिल्लौर मुख्य मार्ग पर मोहल्ला श्री गुरु रविदासपुरा के बाहर और एक पेट्रोल पंप के सामने पिछले कई दिनों से टूटा हुआ एक स्ट्रीट लाइट पोल बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। यह खंभा खतरनाक ढंग से सड़क किनारे लटका हुआ है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थान एक महत्वपूर्ण टी-पॉइंट है और शहर से जालंधर बाईपास जाने वाले ट्रैफिक के लिए एक मुख्य शॉर्टकट मार्ग है। पुरानी दाना मंडी, आसपास के गांवों और शहर से आने-जाने वाला भारी ट्रैफिक भी इसी मार्ग का उपयोग करता है, जिससे यहाँ वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। लोग बोले- तुरंत हटाया जाए खतरा तब और बढ़ जाता है जब वाहन चालक मुख्य सड़क से मोहल्ले की ओर मुड़ते हैं या गली से बाहर मुख्य सड़क पर आते हैं। यह टूटा हुआ खंभा ठीक गली के बाहर, सड़क के बिल्कुल किनारे पर इस कदर लटका हुआ है कि वाहनों के सीधे इससे टकराने का गंभीर खतरा बना हुआ है। मोहल्ले की गली से बाहर मुख्य सड़क की तरफ आने वाले वाहन चालकों को यह खंभा आसानी से दिखाई नहीं देता, जिससे अचानक वाहन मोड़ने पर सीधे टकराने की आशंका रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन, नगर काउंसिल विभाग और संबंधित बिजली विभाग को बार-बार शिकायतें देने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों ने पुरजोर मांग की है कि किसी बड़े हादसे या जान-माल के नुकसान का इंतजार किए बिना इस स्ट्रीट लाइट वाले खंभे को तुरंत यहाँ से हटाया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *