जालंधर में संडे-छुट्टी पर भी खुलेंगे पोस्ट आफिस: रक्षाबंधन को लेकर लिया फैसला, जालंधर जिले के 7 डाकघर खुलेंगे; आधार कार्ड भी बनेगा – Jalandhar News

जालंधर में संडे-छुट्टी पर भी खुलेंगे पोस्ट आफिस:  रक्षाबंधन को लेकर लिया फैसला, जालंधर जिले के 7 डाकघर खुलेंगे; आधार कार्ड भी बनेगा – Jalandhar News




जालंधर में रक्षाबंधन को लेकर 6 पोस्ट आफिस छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। विभाग डाक विभाग ने 15 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 के आने वाले हर रविवार और छुट्टियों के दिन राखी मेल बुकिंग और आधार सेवाओं के लिए चुनेिदा पोस्ट ऑफिस खोलने का निर्णय लिया है।
जालंधर डिवीजन के पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि राखी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए, डाक विभाग ने सभी रविवारों और सरकारी छुट्टियों पर चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के बुकिंग काउंटर खुले रखने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि रविवार और छुट्टियों के दिन ये पोस्ट ऑफिस सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। खुले रहने वाले पोस्ट आफिस में जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस, जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस, नवांशहर मेन डाकघर,भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस, ग्रेन मार्किट पोस्ट ऑफिस, बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस, फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस और बंगा सब पोस्ट ऑफिस शामिल हैं। छुट्टी वाले दिन भी आधार कार्ड बनेगा
सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों को अपने स्पीड पोस्ट, पार्सल और राखी मेल बुक करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इन्हीं समय-सीमाओं के दौरान काउंटरों पर आधार रजिस्ट्रेशन और आधार अपडेट करने की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
उन्होंने जालंधर के निवासियों से अपील की कि इन बढ़ाई गई सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और देश भर में समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए राखियों के पार्सल पहले से ही बुक कराकर आखिरी समय की भीड़-भाड़ से बचें। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि जालंधर डिवीजन के सभी डाक घरों में राखी के लिए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध हैं। सुपरिटेंडेंट ने भरोसा दिलाया कि राखी पर जनता को तेज और बिना किसी परेशानी के सेवाएं देने के लिए सभी चुने हुए पोस्ट ऑफिस में स्टाफ का इंतजाम किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *