मानसा में ऑपरेशन प्रहार-3 में 200 तस्कर अरेस्ट: पुलिस का असामाजिक तत्वों पर बड़ा एक्शन; भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद – Mansa News

मानसा में ऑपरेशन प्रहार-3 में 200 तस्कर अरेस्ट:  पुलिस का असामाजिक तत्वों पर बड़ा एक्शन; भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद – Mansa News




मानसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार-3’ के तहत जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 35 मामले दर्ज कर 200 से अधिक असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मानसा पुलिस ने इस अभियान के लिए जिलेभर में अलग-अलग टीमें बनाई थीं। 35 मामले दर्ज किए एसएसपी मानसा भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार-3’ के तहत लगभग 200 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 35 मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान 6 घोषित अपराधियों (पीओ) को भी पकड़ा गया है। एसएसपी मीणा ने यह भी बताया कि 32 एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 80 ग्राम हेरोइन, 300 से अधिक नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *