मानसा गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी: पावन स्वरूप पर लिखी आपत्तिजनक बातें; ग्रंथी बोले- पहले की घटना, SGPC को दी थी शिकायत – Mansa News

मानसा गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:  पावन स्वरूप पर लिखी आपत्तिजनक बातें; ग्रंथी बोले- पहले की घटना, SGPC को दी थी शिकायत – Mansa News




मानसा के गांव बीरेवाला जट्टां स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई। गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गंदी बातें लिखी हुई मिली। घटना सामने आने के बाद संगत में भारी रोष देखा गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि यह घटना कई महीने पहले की है। ग्रंथी गुरविंदर सिंह को करीब दो महीने पहले नियुक्त किया गया था। उस समय उन्हें बताया गया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई थी और इसकी सूचना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को भेजी जा चुकी थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप का निरीक्षण किया ग्रंथी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज जब उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप का निरीक्षण किया, तो कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गंदी गालियां लिखी हुई मिलीं। इसके बाद उन्होंने संगत को इसकी जानकारी दी, ताकि उन पर किसी तरह का संदेह न हो। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस घटना की जानकारी आज ही मिली गांव के सरपंच रिक्की सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी आज ही मिली है। गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें सूचित किया कि इस संबंध में एसजीपीसी को शिकायत भेजी गई थी और आज इस मामले को लेकर एक बैठक भी होनी है। सरपंच ने मांग की कि बेअदबी करने वाले दोषियों को बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थाना जौड़कियां के प्रभारी बलवीर सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें गांव बीरेवाला जट्टां के गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *