फाजिल्का में करंट लगने से किसान की मौत: मोटर चलाते समय बिजली की चपेट में आया, शव को मोर्चरी में रखा गया – Fazilka News

फाजिल्का में करंट लगने से किसान की मौत:  मोटर चलाते समय बिजली की चपेट में आया, शव को मोर्चरी में रखा गया – Fazilka News




फाजिल्का जिले के गांव खानपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली का करंट लगने से 40 वर्षीय किसान अमीचंद की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने खेत में धान की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी राजेश कुमार और रतन ने बताया कि अमीचंद एक छोटा किसान था, जो करीब दो एकड़ कृषि भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह वह अपने बेटे के साथ खेत में धान की फसल को पानी लगाने गया था। इसी दौरान खेत में लगी मोटर चलाते समय वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। किसान की मौके पर हुई मौत बताया जा रहा है कि करंट का झटका इतना तेज था कि अमीचंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर उसके बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अमीचंद को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना खुईखेड़ा के पुलिस अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, किसान की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *