नोएडा में 5 मंजिला मकान में आग,2 लोग जिंदा जले: 50 परिवारों का सीढ़ियां लगाकर रेस्क्यू किया, स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से आग लगी – Noida (Gautambudh Nagar) News

नोएडा में 5 मंजिला मकान में आग,2 लोग जिंदा जले:  50 परिवारों का सीढ़ियां लगाकर रेस्क्यू किया, स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से आग लगी – Noida (Gautambudh Nagar) News




नोएडा में बुधवार दोपहर 5 मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी, इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 परिवारों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि दो इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाई गई हैं। इन्हीं के सहारे लोगों को दूसरी बिल्डिंग में जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है। आग से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *