मानसा के ड्राइवर ने तमिलनाडु में खुद को लगाई आग: कंपनी अधिकारियों के दुर्व्यवहार से परेशान था, इलाज के दौरान मौत – Mansa News

मानसा के ड्राइवर ने तमिलनाडु में खुद को लगाई आग:  कंपनी अधिकारियों के दुर्व्यवहार से परेशान था, इलाज के दौरान मौत – Mansa News




मानसा जिले के बुढ़लाडा के गांव मंडेर के एक ट्रक चालक गुरलाल सिंह ने तमिलनाडु में खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों के दुर्व्यवहार से परेशान था। गुरलाल सिंह के शव को बुढ़लाडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गुरलाल सिंह (35) दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के तौर पर कार्यरत था। पिछले सप्ताह वह दिल्ली से ट्रक में बैटरियां लेकर तमिलनाडु के लिए रवाना हुआ था। तमिलनाडु में एक ढाबे पर उसका ट्रक अचानक खराब हो गया। मृतक के भाई सतपाल सिंह ने बताया कि गुरलाल सिंह ने कंपनी अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन अधिकारियों ने मदद करने के बजाय उसे धमकियां दीं। इस घटना से आहत होकर गुरलाल सिंह ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। मृतक का भाई बोला- मेरे से हुई थी बातचीत सतपाल सिंह के अनुसार, खुद को आग लगाने से पहले गुरलाल सिंह की फोन पर उससे बातचीत हुई थी। बाद में तमिलनाडु पुलिस ने सतपाल को फोन कर बताया कि उसके भाई ने खुद को आग लगा ली है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। सतपाल सिंह हवाई मार्ग से तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि उनके भाई को अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिल रहा था। वह एंबुलेंस के जरिए गुरलाल सिंह को बुढ़लाडा लेकर आ रहे थे, लेकिन शुक्रवार देर रात बुढ़लाडा पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सतपाल सिंह ने बताया कि तमिलनाडु से एंबुलेंस लाने में 48 घंटे लगे और इसके लिए उन्होंने एंबुलेंस को 1 लाख 10 हजार रुपये का किराया दिया। गुरलाल सिंह अविवाहित और अमृतधारी था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *