महिला की पिटाई और भाभी चुम्मेवाली पर निहंग भिड़े: बॉक्सर बोले- क्या बाणा पहनकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, प्रभलीन ने कमल कौर हत्याकांड पर घेरा – Ludhiana News

महिला की पिटाई और भाभी चुम्मेवाली पर निहंग भिड़े:  बॉक्सर बोले- क्या बाणा पहनकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, प्रभलीन ने कमल कौर हत्याकांड पर घेरा – Ludhiana News




पटियाला में महिला से मारपीट और लुधियाना की इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के विवाद के बाद निहंग जत्थेबंदियों में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। सिख प्रचारक बीबी प्रभलीन कौर खालसा ने कहा कि निहंग बाणे की आड़ में कानून हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि क्या पूरे पंजाब में केवल एक ही महिला अश्लीलता फैला रही है। निहंगों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। निहंग जगजीत सिंह बॉक्सर जग्गी ने कहा कि क्या बाणा पहन लेने से हमें गुंडागर्दी करने का लाइसेंस मिल जाता है। कुछ लोग सरेआम बाणे की बेअदबी कर रहे हैं। बड़े जत्थेदार इस पर एक्शन लें। हाल में पटियाला में निहंग बाणे में आए कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी विवाद में पिटाई की थी। महिला को बालों से घसीटकर अंदर से गली में लाए। यही नहीं उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। उनका कुछ सामान बाहर निकाल दिया। वहीं लुधियाना में रंजीत कौर के खिलाफ निहंग ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की FIR दर्ज कराई थी। निहंग मनप्रीत सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो, आपत्तिजनक भाषा और अभद्र कंटेंट पोस्ट करते हैं। निहंग जगजीत सिंह बॉक्सर जग्गी ने क्या कहा, जानिए… अब पढ़िए सिख प्रचारक बीबी प्रभलीन कौर ने क्या कहा कुलविंदर बोले- निहंगों की अपनी मर्यादाएं हैं, उसी में रहें
दल खालसा के जत्थेदार निहंग कुलविंदर सिंह चमकौर साहिब वालों का कहना है कि निहंग बाणे की अपनी मर्यादाएं हैं। जिन लोगों ने निहंग बाणा धारण कर लिया है वो फिर उसकी मर्यादाओं का पालन भी करें। इस तरह किसी के घर जाकर हाथापाई न करें। उनका कहना है कि निहंग जत्थेबंदियां इंसाफ दिलाने का काम करती हैं वो जरूर करें लेकिन किसी को धमकाने और पीटने का काम निहंगों का नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *