भाजपा प्रदेश सचिव रेणु कश्यप को नई जिम्मेदारी: पंजाब में गुरु रविदास महाराज समर्थन अभियान कमेटी की सदस्य बनीं – Batala News
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सचिव रेणु कश्यप को ‘श्री गुरु रविदास महाराज समर्थन अभियान कमेटी’ का प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई यह नई जिम्मेदारी रेणु कश्यप की संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी पकड़ का सीधा परिणाम मानी जा रही है। केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर रेणु कश्यप ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहदय धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगी। ‘सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को घर-घर पहुंचाएंगे’ नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रेणु कश्यप ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज में समानता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और निस्वार्थ मानवता का जो अमर संदेश दिया था, वह आज भी पूरे समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से गुरु जी के जनकल्याणकारी विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा ताकि सामाजिक एकता और सद्भाव को और अधिक गहराई मिले। पार्टी की नीतियों, जनहितैषी कार्यक्रमों और गुरु साहिब की शिक्षाओं के जरिए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर रेणु कश्यप की इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में यह अभियान समाज में समरसता की एक नई लहर पैदा करेगा।
Source link
