बठिंडा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान में पुलिस का एक्शन; आरोपी पर 4 मामले दर्ज – Bathinda News
बठिंडा प्रशासन ने धोबियाना बस्ती में एक अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत की गई। जिस घर पर कार्रवाई हुई, वह संदीप सिंह उर्फ सनी का बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी और मारपीट के कुल चार मामले दर्ज हैं। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि वे सिविल प्रशासन के साथ धोबियाना बस्ती पहुंचे थे। प्रशासन ने पुलिस से अवैध निर्माण को कब्जे में लेने का अनुरोध किया था। संदीप सिंह उर्फ सनी पर 2 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत, जबकि एक-एक मामला चोरी और मारपीट का दर्ज है। अब तक अवैध निर्माण के खिलाफ 18 कार्रवाई डीएसपी मुंडन के अनुसार, बठिंडा में अब तक अवैध निर्माण के खिलाफ ऐसी 18 कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने कुल 2700 मामले दर्ज किए हैं और 4500 गिरफ्तारियां की हैं। डीएसपी अरुण मुंडन ने आगे कहा कि एसएसपी ज्योति यादव बैंस के निर्देशों पर असमाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ रोजाना सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नशे या अपराध में शामिल है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
Source link

