बटाला के युवक की खुली किस्मत: एक करोड़ की लॉटरी जीती, बोला- सबसे पहले 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाऊंगा – Batala News
बटाला के एक युवक ने एक करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। युवक पर करीब 15 लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहा था। उसकी इस जीत से परिवार में खुशी का माहौल है। युवक पिछले कई महीनों से बटाला के संजय लॉटरी स्टॉल से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहा था। दुकानदार संजय कपूर ने युवक और उसकी मां का ढोल और माला पहनाकर स्वागत किया। युवक का कहना है कि वह अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद में हर दिन लॉटरी टिकट लेता था। युवक पहले मस्कट में ड्राइवर के रूप में काम करता था। युवक बोला- मेरे ऊपर 15 लाख रुपए का खर्ज था वह लगभग एक साल से वडाला ग्रंथी गांव स्थित अपने घर पर रह रहा है। उसने बताया कि उस पर 15 लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा था। युवक की मां ने बताया कि वे उसे लॉटरी टिकट खरीदने से रोकते थे, लेकिन उसने यह आदत नहीं छोड़ी। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे ने सच में इतनी बड़ी रकम जीती है। युवक ने कहा कि वह सबसे पहले अपना कर्ज चुकाएगा और फिर एक नया व्यवसाय शुरू करेगा।
Source link

