फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा – Amritsar News
अमृतसर| फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने अजनाला में चोगावां रोड स्थित मटिया डेयरी और सहारा डेयरी पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने दोनों डेयरियों से पनीर, दूध और दही के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी लैब भेजे हैं। असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. रजिंदर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने डेयरियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और साफ-सफाई के मानकों की जांच की। इस दौरान स्वच्छता में कमियां पाए जाने पर डेयरी संचालकों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। फूड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. रजिंदर ने बताया कि अजनाला की दोनों डेयरियों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link

