जालंधर कैंट MLA ने केजरीवाल को बताया हिटलर: CM के कथित वीडियो पर कहा-जावाब दें मान,जर्मनी में जो हिटलर ने किया, वही केजरीवाल कर रहे – Jalandhar News

जालंधर कैंट MLA ने केजरीवाल को बताया हिटलर:  CM के कथित वीडियो पर कहा-जावाब दें मान,जर्मनी में जो हिटलर ने किया, वही केजरीवाल कर रहे – Jalandhar News




जालंधर कैंट के MLA और पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने डीजीपी पंजाब से वायरल वीडियो की फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सीएम मान बताएं कि अगर वे सच्चे हैं तो उन्होंने 10 लाख रुपए रिश्वत देकर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट क्यों तैयार करवाई। पंजाब पुलिस को दो बड़े अधिकारियों की ड्यूटी क्यों लगाई गई। उन्होंने सीएम मान को चेताया कि पंजाब के लोगों को गुमराह कर सकते हैं, लेकिन ऊपर वाले की कचहरी में क्या जवाब देंगे।
परगट सिंह ने कहा कि मोड़ मंडी से इंसाफ की बात करने वाले बेअदबी केसों में आज तक इंसाफ नहीं दिला पाए। ऐसे मामलों में भाजपा और आम आदमी पार्टी की मानसिकता एक जैसी ही है। क्योंकि 2024 में भाजपा की विधायक रहीं माधवी लट्ठा ने ऐसी ही हरकत की थी। इनकी बैकग्राउंड देखने पर पता चलता है कि यह दोनों पार्टियों शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करने और सरकारी ढांचे का गलत इस्तेमाल करने से एक दूसरे से कम नहीं हैं। पंजाब में केजरीवाल हिटलर राज चला रहे
केजरीवाल की तुलना हिटलर से करते हुए परगट सिंह ने कहा कि जब जर्मनी में हिटलर का राज आया तो उसने सबसे पहले प्रेस को कंट्रोल किया। लोगों को ऐसी सोच दिलाई कि शायद धर्म के बिना जर्मनी बच भी सकता है। उन्होंने कहा कि यह सोच अरविंद केजरीवाल की है। वह भी पंजाब के चौथे स्तंभ प्रैस को कंट्रोल कर रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात ऐसे बन चुके हैं कि किसी भी इंस्टीट्यूट पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। खास कर पंजाब पुलिस इसमें शामिल है। डीजीपी पंजाब को चाहिए कि फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने वाले दोनों बड़े पुलिस अधिकारियों पर तुरंत पर्चा दर्ज करे। अंत में उन्होंने कहा कि किसी ने सही कहा है कि बुरे को मत मारा, बुरे की मां को मारो, ताकि कोई किसी नए बुरे को जन्म न दे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *