फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी की बड़ी जीत: डेब्यू मैच खेल रही कुरासाओ को 7-1 से हराया, काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए

फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी की बड़ी जीत:  डेब्यू मैच खेल रही कुरासाओ को 7-1 से हराया, काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए


  • Hindi News
  • Sports
  • Germany Thrash Curacao 7 1 In World Cup Qualifier | Kai Havertz Scores Brace

ह्यूस्टन1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने रविवार रात को कुरासाओ 7-1 से हरा दिया।

ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। दूसरी ओर जर्मनी ने लगातार छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया।

ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से भिड़ेगा, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

मैच में खास

  • कुरासाओ वर्ल्ड कप खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बना है। टीम ने अपना पहला गोल भी दागा। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने यह गोल दागा।
  • 40 साल, 79 दिन के मैनुअल नोयर किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले जर्मनी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लोथार मथाउस (UEFA यूरो 2000) का रिकॉर्ड तोड़ा।

जर्मनी ने छठे मैच में बढ़त बनाई

जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने।

लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने।

हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा

जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया।

गोल स्कोर करने के बाद काई हैवर्ट्ज का सेलिब्रेशन।

गोल स्कोर करने के बाद काई हैवर्ट्ज का सेलिब्रेशन।

जर्मनी ने दूसरे हाफ में 4 गोल दागे

दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का सातवां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया।

—————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ब्राजील को मोरक्को ने ड्रॉ पर रोका, स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीता पहला मैच

दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के मैच में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने एक अंक हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *