फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग्स गिरीं: एक की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया-मलेशिया तक अलर्ट

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग्स गिरीं:  एक की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया-मलेशिया तक अलर्ट

फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने 7.8 तीव्रता और 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। फिलीपींस में भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जनरल सैंटोस शहर में कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद तेज झटके आ सकते हैं। फिलीपींस दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *