फाजिल्का में स्टूडियो के ताले तोड़ लाखों की चोरी: कंप्यूटर-कैमरा ले गए चोर; ग्राहकों का अहम डेटा भी गायब – Fazilka News

फाजिल्का में स्टूडियो के ताले तोड़ लाखों की चोरी:  कंप्यूटर-कैमरा ले गए चोर; ग्राहकों का अहम डेटा भी गायब – Fazilka News




फाजिल्का के लाधुका बाजार स्थित स्माइल स्टूडियो में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान उड़ा लिया। घटना का पता उस समय चला जब स्टूडियो संचालक देस सिंह सुबह दुकान खोलने पहुंचे और उन्होंने ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो स्टूडियो से कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर बैटरी और कैमरा गायब थे। देस सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को स्टूडियो बंद करके घर चले गए थे। सुबह पहुंचने पर चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रुपये है। पुलिस जांच में जुटी सबसे बड़ी चिंता यह है कि चोरी हुए कंप्यूटर में ग्राहकों के शादी समारोहों और अन्य कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो का महत्वपूर्ण डेटा भी मौजूद था, जो अब चोर अपने साथ ले गए हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पेशेवर परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *