फाजिल्का-मनरेगा कर्मियों का ADC दफ्तर के बाहर धरना: 8 महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताया रोष; कहा-सरकार अपना वादा भूली – Fazilka News
फाजिल्का में मनरेगा कर्मचारी यूनियन ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर आज धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। पंचायत विभाग में पक्का करने की मांग को लेकर वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्हें पिछले 8 महीनों से वेतन भी नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने सुनवाई न होने की सूरत में पंचायत मंत्री के घर का घेराव करने की चेतावनी दी है। यूनियन के पदाधिकारी अमृतपाल ने बताया कि उनकी पंजाब सरकार से एक ही मांग थी कि मनरेगा कर्मचारियों को पंचायती विभाग में मर्ज़ किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके धरने में बैठकर सरकार ने सत्ता में आने से पहले वायदा किया था। लेकिन सरकार इस मांग को पूरा करने से भाग रही है। करीब सरकार के साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी वह अब धरने प्रदर्शनों पर है । उन्होंने कहा कि वह पंचायत मंत्री से मिलने के लिए बातचीत करने के लिए गए तो उन पर पानी की बौछारें, लाठियां बरसाई गई, जिसमें 3 कर्मचारियों की टांगे भी टूट गई ।
Source link

