फरीदकोट में विवाद के बीच फायरिंग से युवक घायल: बिना वजह गाली देने से रोकने पर भड़के आरोपी, पिस्तौल से चलाई गोली, धारदार हथियार से हमला – Faridkot News
फरीदकोट जिले के कोटकपूरा स्थित प्रेम नगर में नौजवान पर फायरिंग करने के मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीडि़त अमनदीप सिंह उर्फ अमना पेशे से रंगाई पुताई का काम करता है। बताया जा रहा है कि बिना किसी वजह गाली देने को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने पिस्तौल और धारदार हथियारों से हमला किया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिना किसी वजह के गाली देने पर हुआ विवाद अमनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 जुलाई 2026 की देर शाम प्रेम नगर में लक्खे की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान टाटा एस वाहन में सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे बिना किसी वजह के गालियां देने लगे। जब अमनदीप ने उन्हें गाली देने से रोका, तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली। आत्मरक्षा के लिए अमनदीप ने अपने पास रखा तेजधार हथियार निकाला, जिसके बाद आरोपी धीरज ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर कर दिया। शिकायत के मुताबिक, वाहन चला रहे युवक की पहचान देवीवाला रोड निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई, जबकि उसके साथ बैठे दूसरे युवक की पहचान बाबा जीवन सिंह नगर निवासी धीरज के रूप में हुई है। वाहन के शीशे उसकी आंखों जा गिरे गोली अमनदीप के बाएं गाल पर लगी और वाहन का शीशा टूटने से उसके कांच के टुकड़े उसकी आंखों में जा गिरे। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। यह गोली पास के ही एक घर की खिड़की पर जा लगी, जिससे खिड़की के शीशे टूट गए। घटना के बाद घायल अमनदीप को उसके दोस्त ने पहले कोटकपूरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई व जांच अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों गुरप्रीत गोपी और धीरज के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
Source link

