प्रतिभा: इनायत गुलाटी जूनियर चैंपियनशिप चाइना में खेलेगी – Jalandhar News

प्रतिभा: इनायत गुलाटी जूनियर चैंपियनशिप चाइना में खेलेगी – Jalandhar News




भास्कर न्यूज| जालंधर खेल सिटी जालंधर के खिलाड़ी लगातार इंटरनेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे है। अंडर-15 मिक्स्ड डबल में देश की नंबर-1 खिलाड़ी इनायत गुलाटी का भारतीय बैडमिंटन टीम में सलेक्शन हुआ है। वह बैडमिंटन एशिया अंडर-17 व अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप चाइना 2026 खेलेगी। रत्ती बैडमिंटन अकादमी दोआबा कालेज में इंटरनेशनल खिलाड़ी सचिन रत्ती के पास प्रेक्टिस करने वाली इनायत लगातार नेशनल में पंजाब और जालंधर का नाम रोशन कर रही है। 13 वर्षीय इनायत गुलाटी अंडर-15 मिक्स्ड डबल में देश की नंबर-1 खिलाड़ी है। कम उम्र में मिली यह कामयाबी सिर्फ टैलेंट का नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून की मिसाल है। फगवाड़ा की रहने वाली इनायत जालंधर की तरफ से खेलती है। साल 2021 से लगातार डिस्ट्रिक्ट और स्टेट चैंपियन बनने के साथ लगातार नेशनल में पदक जीत रही है। उसकी इस उपलब्धि पर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी रितिन खन्ना और कोच सचिन रत्ती ने उसे बधाई देते हुए पंजाब का गौरव कहा है। इनायत रोजाना दो से तीन बार ट्रेनिंग और फिटनेस सेशन लगाती है। अर्ली मॉर्निंग फिटनेस सेशन कई बार सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच शुरू हो जाता है। इसके लिए इनायत रोज़ाना सुबह 4:30 बजे उठकर अकादमी के लिए निकल जाती हैं। घर से अकादमी तक का सफर करीब 40 से 45 मिनट का है, पिता गगन गुलाटी बिजनेसमैन है। मां शिवानी ने बताया कि उन्होंने ही इनायत को 7 साल की उम्र में बैडमिंटन की शुरुआत महज फिजिकल एक्टिविटी के लिए करवाई थी। लेकिन कोच ने उनकी क्वालिटी पहचान ली। धीरे-धीरे अचीवमेंट्स आने लगीं और फिर परिवार ने भी इसे गंभीरता से लेना शुरू किया। 8 साल की उम्र से पहले ही वह जिला चैंपियन बन गई थीं। 2021 से अब तक लगातार अंडर-15 मिक्स्ड डबल, सिंगल के साथ-साथ अंडर-13 और अंडर-15 मिक्स्ड डबल व सिंगल में स्टेट चैंपियन रही हैं। इस साल भी उनकी नेशनल रैंकिंग नंबर-1 है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *