चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बैठक कल: सेक्टर-53 की 2018 हाउसिंग स्कीम होगी बंद; फ्लैट मालिकों को मिल सकती है राहत – Chandigarh News

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बैठक कल:  सेक्टर-53 की 2018 हाउसिंग स्कीम होगी बंद; फ्लैट मालिकों को मिल सकती है राहत – Chandigarh News




चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की कल होने वाली बैठक शहर की आवासीय योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सेक्टर-53 की वर्ष 2018 से लंबित जनरल हाउसिंग स्कीम को औपचारिक रूप से बंद करने और सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंसिंग हाउसिंग स्कीम-2016 के फ्लैट मालिकों के लिए लॉक-इन अवधि 10 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष करने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, संशोधित मास्टर प्लान-2031 को अंतिम मंजूरी नहीं मिलने के कारण सेक्टर-53 परियोजना पर आगे बढ़ना फिलहाल संभव नहीं माना जा रहा। ऐसे में बोर्ड इस योजना को समाप्त करने या अगले आदेश तक होल्ड पर रखने का निर्णय ले सकता है। CHB बैठक में कल हो सकते हैं ये बड़े फैसले:- मास्टर प्लान पर टिकी नई हाउसिंग स्कीम की उम्मीद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की नई आवासीय योजनाओं का भविष्य अब संशोधित मास्टर प्लान-2031 की मंजूरी पर निर्भर माना जा रहा है। मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद सेक्टर-53 सहित अन्य क्षेत्रों में नई और आधुनिक हाउसिंग स्कीम शुरू करने की दिशा में बोर्ड आगे बढ़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *