लुधियाना पैक्ट्री RSC प्लांट में हादसा: नंगी तार से करंट लगने से हेल्पर की मौत, मिक्सर मशीन में गिरा; कंपनी मैनेजमेंट पर FIR दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना पैक्ट्री RSC प्लांट में हादसा:  नंगी तार से करंट लगने से हेल्पर की मौत, मिक्सर मशीन में गिरा; कंपनी मैनेजमेंट पर FIR दर्ज – Ludhiana News




लुधियाना के साहनेवाल रोड पर स्थित गांव पंधी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सोमिया इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड (RSC प्लांट) में काम कर रहे एक हेल्पर की मिक्सर मशीन की सफाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। नंगी और खराब तारों की वजह से हुए इस हादसे के बाद, थाना डेहलों की पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर प्लांट की मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। डेहलों पुलिस को दी गई शिकायत में रियाज अहमद वासी असोर,थाना गुंदो,जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर ने बताया कि उसका भतीजा मोहम्मद इरफान सोमिया इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड RSC प्लांट में हेल्पर के तौर पर काम करता था। 5 जुलाई को उसका भतीजा प्लांट में मौजूद मिक्सर मशीन के चेंबर की सफाई कर रहा था। नंगी तार से लगा जोरदार करंट शिकायतकर्ता के मुताबिक सफाई के दौरान चेंबर मशीन के साथ जुड़ी एक बिजली की तार किसी जगह से नंगी (खराब) थी। अचानक उस नंगी तार से इरफान को जोरदार करंट लगा, जिसके झटके से वह सीधा मिक्सर मशीन के अंदर जा गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मैनेजमेंट पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप मृतक के चाचा रियाज अहमद ने प्लांट मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्लांट में बिजली की तारों और मशीनरी की देखभाल सही तरीके से नहीं की जाती है। वहां मजदूरों के लिए सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं थे। इसी लापरवाही और नंगी तारों को ठीक न करने के कारण उनके भतीजे की जान गई है। पुलिस की कार्रवाई मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदेव राम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर लिए हैं। बयानों और शुरुआती जांच के आधार पर प्लांट की मैनेजमेंट के खिलाफ BNS की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *