पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पंजाब कांग्रेस: PM मोदी-CM मान के फूंके जाएंगे पुतले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप – Pathankot News

पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पंजाब कांग्रेस:  PM मोदी-CM मान के फूंके जाएंगे पुतले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप – Pathankot News




देश में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर पंजाब कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है और केंद्र व राज्य सरकार के पुतले फूंकने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के कारण युवाओं का व्यवस्था से भरोसा टूट रहा है। पंजाब के हर जिले में राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन और पुतले दहन पंजाब कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को राज्य के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार और पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि NEET, फार्मासिस्ट भर्ती, 12वीं इंग्लिश और PSTET समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ग्रुप-बी पेपर लीक मामले में पिछले छह महीनों से कोई ठोस कार्रवाई या जांच नहीं हुई है, जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मान सरकार के कार्यकाल में 3 बड़े पेपर लीक: कांग्रेस पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप के शासनकाल में अब तक तीन बड़े पेपर लीक मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सबसे पहले फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, इसके बाद 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय और फिर PSTET का पेपर लीक हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि इसके अलावा पिछले छह महीनों से ग्रुप-बी भर्ती पेपर लीक मामले में कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। NEET से लेकर राज्य परीक्षाओं तक युवाओं का टूटा भरोसा राष्ट्रीय स्तर पर NEET परीक्षा में कथित धांधली और राज्य स्तर पर रद्द हो रही व लीक हो रही परीक्षाओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकारों को घेरा है। पंजाब कांग्रेस का कहना है कि मोदी और मान सरकारें देश व प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वर्षों तक मेहनत करने वाले छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को पेपर लीक माफिया नुकसान पहुंचा रहा है। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए और पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *