परवाणू बैरियर पर टोल कर्मी को मारी टक्कर, VIDEO: बठिंडा का युवक घायल; हाथ और पेट में चोट लगी, आरोपी हरियाणा का रहने वाला – Solan News

परवाणू बैरियर पर टोल कर्मी को मारी टक्कर, VIDEO:  बठिंडा का युवक घायल; हाथ और पेट में चोट लगी, आरोपी हरियाणा का रहने वाला – Solan News




सोलन जिले के परवाणू स्थित ओल्ड बैरियर टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने टोल कर्मी को कथित तौर पर कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी ने शुल्क के लिए कार को रुकने का इशारा किया। मगर ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय कार को उसकी ओर हल्का मोड़ दिया और उसे टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। इस टक्कर से टोल कर्मचारी गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ निवासी बठिंडा (पंजाब) को चोटे आई है। DSP परवाणू अनिल ने बताया कि पुलिस ने एचआर-49-8316 नंबर कार को जब्त कर लिया है। आरोपी की भी पहचान कर दी गई है। उसे थाने तलब कर लिया है। गुरविंदर का चल रहा उपचार हादसे में गुरविंदर सिंह के हाथ में चोट लगी, जबकि पेट में भी अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। टोल प्रबंधन के मुताबिक संबंधित वाहन का नंबर फास्टैग रीडर में स्कैन हो गया था, जिससे वाहन की पहचान करने में मदद मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कालका से सटे मल्ला गांव का रहने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *