पीएम बोले- 28 साल के युवा इतिहास रच रहे: 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा, पीछे खड़े रिजिजू हंसे; राहुल पर तंज
पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले दिन मीडिया ब्रीफिंग में राहुल गांधी की उम्र को लेकर तंज कसा। पीएम भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में भेजने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का जिक्र कर रहे थे। मोदी ने कहा- देश के युवा आज इतिहास रच रहे हैं। नए-नए स्टार्टअप अंतरिक्ष तक पहुंचे हैं। मुझे बताया गया कि स्काईरूट कंपनी की जिस टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है। उनकी औसत उम्र 28 साल है। हालांकि मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा। पीएम का इतना कहते ही पीछे खड़े संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू हंसने लगे। पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना तंज कसा। दरअसल राहुल की उम्र 56 साल ही है।
Source link

