पिस्टल बेचने आया युवक अरेस्ट किया – Jalandhar News
जालंधर | सीआईए स्टाफ (देहात) की पुलिस ने पिस्टल बेचने आए मनीष उर्फ जस्सा निवासी गांव मोना कलां (होशियारपुर) को गिरफ्तार किया है। थाना आदमपुर में केस दर्ज किया गया है। जस्सा पहले भी दो बार वेपन तस्करी में जेल जा चुका है। इंचार्ज पुष्पबाली की टीम गांव डरोली कलां से पास से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो पता चला कि होशियारपुर जेल से बेल पर आए एक गुंडे के गैंग से वह जुड़ा है। उसी ने यह वेपन दिया था,ताकि वह उसे बेच सके। पुलिस जस्सा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी
Source link

