हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज लुधियाना में: सतलुज क्लब में शहरवासियों के साथ सुनेंगे पीएम मोदी की मन की बात – Ludhiana News

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज लुधियाना में:  सतलुज क्लब में शहरवासियों के साथ सुनेंगे पीएम मोदी की मन की बात – Ludhiana News




लुधियाना में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी शहर के दौरे पर हैं। उनका यह खास कार्यक्रम लुधियाना के मशहूर सतलुज क्लब (माल रोड) में आयोजित किया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी आज सुबह शहर के लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। इस दौरे का मुख्य मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को आम जनता के साथ मिलकर सुनना है। इस दौरान सीएम सैनी शहर के गणमान्य लोगों और निवासियों के साथ सीधा जुड़ेंगे। इस खास कार्यक्रम का आयोजन सुखविंदर सिंह बिंद्रा की तरफ से दिया गया है। बिंद्रा भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सदस्य (NISD) और विशेष आमंत्रित सदस्य (NCCDR) हैं। ट्रैफिक और सिक्योरिटी अलर्ट: आज हरियाणा के सीएम खुद सतलुज क्लब आ रहे हैं, इसलिए सुबह से ही माल रोड और उसके आस-पास के इलाकों में सिक्योरिटी काफी सख्त रहेगी। पुलिस ने VVIP मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आम जनता से अपील है कि सुबह के वक्त माल रोड की तरफ जाते हुए ट्रैफिक और VIP मूवमेंट का ध्यान रखें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *