पठानकोट पहुंचेंगे हरियाणा CM सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों: जिला में राजनीतिक धमाके संभव, कांग्रेस-आप के रूठे नेताओं को करवा सकते हैं भाजपा में शामिल – Pathankot News

पठानकोट पहुंचेंगे हरियाणा CM सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों:  जिला में राजनीतिक धमाके संभव, कांग्रेस-आप के रूठे नेताओं को करवा सकते हैं भाजपा में शामिल – Pathankot News




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज यानि रविवार को पठानकोट के सुजानपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि, पठानकोट भाजपा का कहना है कि हरियाणा सीएम सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने आ रहे हैं। लेकिन, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस दौरान जिला में राजनीतिक उठापटक हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ बड़े नेता इस दौरान भाजपा में शामिल हो सकते है। जिससे 2027 में भाजपा को मजबूती मिल सकती है। बता दें, सीएम सैनी और ढिल्लों पठानकोट और जालंधर जिलों के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक में होंगे नतमस्तक
हरियाणा सीएमओ से जारी शेड्यूल के मुताबिक नायब सिंह सैनी सुबह 9:40 पर हरियाणा के हेलीकॉप्टर द्वारा राजेंद्र पार्क हेलीपैड चंडीगढ़ से रवाना होंगे। सुबह 10:40 बजे वो पठानकोट के माधोपुर स्थित बीएसएफ कैंपस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे वे केवल सिंह ढिल्लों के साथ सड़क मार्ग द्वारा ‘एकता स्थल’ माधोपुर पहुंचेंगे, जहां वे महान राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आरएस गार्डन सुजानपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
एकता स्थल माधोपुर में श्रद्धांजलि समारोह के बाद नायब सैनी और केवल ढिल्लों सुबह 11:20 पर सुजानपुर के आरएस गार्डन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12:50 पर पठानकोट के’एमराल्ड डाउनटाउन’ में दोपहर का भोजन करेंगे। जबकि, दोपहर 1:15 पर वापिस पठानकोट के बीएसएफ कैंपस हेलीपैड से जालंधर के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा रवानगी।
जालंधर में भी करेंगे जनसभा
जानकारी के मुताबिक पठानकोट के निकलकर नायब सैनी और केवल सिंह ढिल्लों दोपहर 1:50 पर जालंधर के पीएपी ग्राउंड्स हेलीपैड पर पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा जालंधर के ‘लाला चंचल दास ऑडिटोरियम’ पहुंचकर एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोनों नेता दोपहर 3:30 पर पीएपी ग्राउंड्स हेलीपैड, जालंधर से चंडीगढ़ के लिए वापसी करेंगे और शाम 4:15 पर राजेंद्र पार्क हेलीपैड, चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
Z+ श्रेणी की सुरक्षा और कड़े इंतजाम के निर्देश
चूंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी ‘Z+’ सुरक्षा श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, इसलिए प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री के पूरे रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और पूरी तरह से सुसज्जित ‘पायलट और एस्कॉर्ट’ गाड़ियां तैनात करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के काफिले (मोटरकेड) में हर समय एक पूरी तरह से सुसज्जित एम्बुलेंस शामिल रखने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *