पटियाला में ट्रैफिक इंचार्ज ने ली रिश्वत, मांग रहे माफी: ₹ 500 लेकर दोबारा फोटो खींचने पहुंचे तो राजस्थान के यूट्यूबर ड्राइवर ने वीडियो बना किया वायरल – Patiala News

पटियाला में ट्रैफिक इंचार्ज ने ली रिश्वत, मांग रहे माफी:  ₹ 500 लेकर दोबारा फोटो खींचने पहुंचे तो राजस्थान के यूट्यूबर ड्राइवर ने वीडियो बना किया वायरल – Patiala News




पंजाब के पटियाला में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी और रिश्वतखोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तैनात ट्रैफिक इंचार्ज जगविंदर सिंह पर एक ट्रक चालक से 500 रुपये की रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, एक दूसरे वीडियो में ट्रैफिक इंचार्ज कथित तौर पर हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मी मामले को रफा-दफा करने के लिए समझौते की मिन्नतें कर रहे हैं। यह आरोप राजस्थान के बीकानेर निवासी ट्रक चालक शाम लाल ने लगाया है, जो एक यूट्यूबर भी हैं। शाम लाल ने बताया कि वह अपने ट्राले (बड़े ट्रक) के साथ सरहिंद बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनके वाहन को चेकिंग के बहाने रोक लिया। पैसे न देने पर दूसरे ड्राइवर का काटा ₹2500 का चालान शाम लाल का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन चालान काटने की धमकी दी और बचने के एवज में 500 रुपये ऐंठ लिए। इसी नाके पर हरियाणा के चीका निवासी एक अन्य ट्रक चालक संदीप सिंह से भी पुलिसकर्मियों ने ‘एंट्री फीस’ मांगी। जब संदीप ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो पुलिस ने गुस्सा निकालते हुए उसका 2500 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया। दोबारा फोटो खींचने पहुंचे इंचार्ज, तो ड्राइवर ने ऑन कर दिया कैमरा 500 रुपये देने के बाद शाम लाल ने अपने ट्रक को कुछ दूरी पर रोका और वो संदीप के ट्रक की तस्वीरें लेने लगे। आरोप है कि तभी ट्रैफिक इंचार्ज जगविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर वहां आ धमके और बदले की भावना से शाम लाल के ट्राले की तस्वीरें खींचने लगे ताकि दोबारा चालान किया जा सके। इस पर शाम लाल ने तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया, “पहले हमसे 500 रुपये रिश्वत ली गई और अब दोबारा चालान करने के लिए गाड़ी की फोटो खींची जा रही है।” खुद को कैमरे में कैद होता देख ट्रैफिक इंचार्ज तुरंत अपनी मोटरसाइकिल उठाकर वहां से खिसक गए। थाने पहुंची शिकायत, पुलिस विभाग ने साधी चुप्पी पीड़ित ट्रक चालक शाम लाल ने इस पूरी ज्यादती के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हुए दूसरे वीडियो में ट्रैफिक इंचार्ज अपनी गलती पर माफी मांगते और बाकी पुलिसकर्मी शिकायत न करने के लिए समझौते का दबाव बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले और वायरल वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *