अबोहर में 17 वर्षीय छात्र माइनर में लापता: दोस्तों के साथ नहाते समय तेज बहाव में बहा; खोज अभियान जारी – Abohar News

अबोहर में 17 वर्षीय छात्र माइनर में लापता:  दोस्तों के साथ नहाते समय तेज बहाव में बहा; खोज अभियान जारी – Abohar News




अबोहर शहर के किल्लियांवाली रोड स्थित दयाल नगरी निवासी 17 वर्षीय छात्र सोमवार शाम मलूकपुरा माइनर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नहर में छात्र की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, दयाल नगरी निवासी रोहित पुत्र इकबाल सिंह, जो 12वीं कक्षा का छात्र है, सोमवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ हनुमानगढ़ रोड से गुजर रही मलूकपुरा माइनर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी के साथ बह गया। दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास मौके पर मौजूद रोहित के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार भी घटनास्थल पर पहुंचे और छात्र की तलाश में जुट गए। काफी देर तक नहर के आसपास और पानी में खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक रोहित का कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य छात्र की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। खोज अभियान जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *