पंजाब सरकार की थोड़ी देर में कैबिनेट बैठक: सीएम आवास पर जुटेंगे सभी मंत्री; कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर – Chandigarh News
पंजाब सरकार की आज (1 जुलाई) अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस दौरान कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि मानसून आने वाला है। ऐसे में जरूरी फंड, नई भर्तियों और लोगों से जुड़े फैसलों पर फोकस रहेगा। हालांकि, इससे पहले अकाल तख्त की ओर से बेअदबी कानून को लेकर जारी किए गए आदेशों पर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि विचार किया जाएगा। हमारी सरकार ने गारंटियां पूरी कीं इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री संगरूर में हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले एसआईआर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की ओर से जो गारंटियां दी गई थीं, वे सभी पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आज एक बड़ी गारंटी भी पूरी करने जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने महिलाओं से कहा कि जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।
Source link

