पंजाब में फायरिंग के बाद चंडीगढ़ हाई अलर्ट पर: पूरा शहर सील; क्लब-बार में आधी रात तक चली चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ – Chandigarh News

पंजाब में फायरिंग के बाद चंडीगढ़ हाई अलर्ट पर:  पूरा शहर सील; क्लब-बार में आधी रात तक चली चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ – Chandigarh News




पंजाब के राजपुरा और बटाला में हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार देर रात शहर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। शहर के सभी प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। क्लब, बार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने अचानक पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात तक चले अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी भी ली गई। क्लब और बार अचानक पहुंची पुलिस चंडीगढ़ में पहले भी कई आपराधिक मामलों में क्लब और बार के जरिए बाहरी बदमाशों के शहर में आने के इनपुट सामने आते रहे हैं। इसे देखते हुए इस बार क्लब और बार की जांच की जिम्मेदारी ऑपरेशन सेल को सौंपी गई। अभियान की निगरानी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने की। ऑपरेशन सेल की टीम शुक्रवार देर रात अचानक शहर के विभिन्न क्लब और बार में पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की पहचान की जांच की और यह भी देखा कि क्लब में कौन-कौन मौजूद है। इसके अलावा यह भी जांच की गई कि क्लब तय समय पर बंद हो रहे हैं या नहीं। जांच के दौरान पुलिस ने क्लब और बार में मौजूद लोगों से उनके पहचान पत्र भी जांचे। यह पता लगाया गया कि कौन स्थानीय चंडीगढ़ का रहने वाला है, कौन ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) से आया है और कौन अन्य राज्यों से पहुंचा है। जो व्यक्ति संदिग्ध लगा, उससे मौके पर ही पूछताछ की गई। जरूरत पड़ने पर उसकी तलाशी भी ली गई और कुछ लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 5 पॉइंट्स में जानिए बैठक में एसएसपी ने क्या कहा:- संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। बाजारों, होटल, क्लब, बार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। दिन के साथ-साथ रात के समय भी लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। ऑपरेशन सेल के साथ-साथ थाना पुलिस, पीसीआर और अन्य टीमों को भी लगातार फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस शहर के अलग-अलग इलाकों में पैदल और वाहनों से गश्त कर रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान की जांच और सामान की तलाशी भी ली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *