पंजाब पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार: लुधियाना में मेडिकल कराने लाई थी पुलिस, पार्किंग में भागता दिखा, एक दिन पहले अरेस्ट किया था – Ludhiana News

पंजाब पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार:  लुधियाना में मेडिकल कराने लाई थी पुलिस, पार्किंग में भागता दिखा, एक दिन पहले अरेस्ट किया था – Ludhiana News




लुधियाना में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस आरोपी का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल लाई थी। फरार आरोपी विपन कुमार कपूरथला का रहने वाला है। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने उसे फिरोजपुर रोड से 2 साथियों समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस तीनों आरोपियों को बुधवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा रही थी। इसी दौरान वह चकमा देकर वहां से निकला और पार्किंग में व्हीकल्स के बीच से फरार हो गया। आरोपी भागते हुए अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में भी दिखाई दिया। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में एक नया आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें उसकी दोबारा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। जानिए कैसे भाग निकला आरोपी:- गाजियाबाद से लुधियाना कैसे पहुंची कार, जानिए… अब दर्ज हुआ दूसरा पर्चा पुलिस ने आरोपी विपन कुमार के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में पुलिस कस्टडी से फरार होने से संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते युवक की मौत, 5 महीने पहले लव मैरिज की थी मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते हुए चंडीगढ़ के युवक की मौत हो गई। 23 साल का युवक लैग्स की एक्सरसाइज कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर पड़ा। जिस वक्त ये घटना हुई, उसकी पत्नी व दोस्त भी उसके साथ ही वर्कआउट कर रहे थे। युवक के नीचे गिरते ही जिम में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *