पंजाब- ट्रक की टक्कर से युवती 5 फीट उछली,VIDEO: सड़क पर गिरते ही रौंदा, थोड़ी देर तड़पने के बाद मौत; लोगों ने खींचकर बाहर निकाला – Moga News

पंजाब- ट्रक की टक्कर से युवती 5 फीट उछली,VIDEO:  सड़क पर गिरते ही रौंदा, थोड़ी देर तड़पने के बाद मौत; लोगों ने खींचकर बाहर निकाला – Moga News


मोगा में ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला।

मोगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर धरना दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक ड्राइव

.

हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रक युवती को कुचलता दिख रहा है। ट्रक की टक्कर के बाद युवती 5 फीट तक उछली और आगे गिर गई। इसके बाद ट्रक का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया।

ट्रक के नीचे फंसी युवती। कुछ देर बार उसकी मौत हो गई।

एक्टिवा पर जा रही थी युवती गांव गलोटी निवासी 27 वर्षीय जसप्रीत कौर सोमवार को एक्टिवा पर सवार होकर कोट ईसे खां में सब्जी लेने आई थी। सब्जी लेकर वह घर जा रही थी। इस दौरान मुख्य चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को कुचल दिया।

इसके बाद ट्रक करीब तीन फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

शव रखकर लगाया धरना घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य चौक में शव रखकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

युवती जसप्रीत कौर, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

युवती जसप्रीत कौर, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

अकाली नेता भी पहुंचे धरने की सूचना मिलने पर शिअद के धर्मकोट हलका इंचार्ज बरजिंदर सिंह मक्कन बराड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का समर्थन करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजन और लोग सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए।

परिजन और लोग सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए।

पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी थाना प्रभारी सुनीता बाबा ने कहा कि आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को किसी भी कीमत पर न बख्शने का आश्वासन दिया।

अब जानिए CCTV फुटेज में क्या दिखा… सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवती मुख्य चौक पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक वहां पहुंचता है। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक युवती और उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती कई फीट दूर उछलकर जा गिरती है। इसके बाद ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया।

हादसे के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ जाता है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं। कुछ लोग युवती को संभालने की कोशिश करते हैं, जबकि अन्य पुलिस को सूचना देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *