पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: अमृतसर में पिता-सौतेली मां ने बेटे को मारा, खून मिटाने को दीवार पेंट की; नाके पर महिला कांस्टेबल को कार से उड़ाया – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  अमृतसर में पिता-सौतेली मां ने बेटे को मारा, खून मिटाने को दीवार पेंट की; नाके पर महिला कांस्टेबल को कार से उड़ाया – Mohali News



अमृतसर में पिता, सौतेली मां ने बेटे को मारा

अमृतसर के मजीठा में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक की उसके पिता, सौतेली मां और सौतेले भाइयों ने हत्या कर दी। वारदात के दौरान मृतक की पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया गया, जिसके कारण वह उसे बचाने में असमर्थ रही। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फ

.

मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (26 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता मलकीत सिंह और उसकी दूसरी पत्नी मनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों सौतेले बेटे जश्नदीप सिंह और गगनदीप सिंह अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

चंडीगढ़ में नाके पर महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर

चंडीगढ़ में ड्रंकन ड्राइव नाके पर एक महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल महिला कांस्टेबल को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं।

घायल महिला कांस्टेबल की पहचान मोनिका के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। हादसे में उनके दोनों हाथों और पीठ में चोट आई हैं। पीड़ित महिला कांस्टेबल मोनिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात किसान भवन चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की ओर से रात 10 से सुबह 3 बजे तक ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *